पंचकूला: मोरनी क्षेत्र के पलासरा गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कार चालक बाल-बाल बचा है। कार चालक को आस-पास के लोगों के द्वारा सुरक्षित तौर पर बाहर निकाला गया है।
इस घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीण लोगों की मिली वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरु किया किया। बाद में सैनी क्रेन सर्विस, रायपुर रानी की क्रेन की मदद से कार को खाई में से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क संकरी और खतरनाक मोड़ वाली है।
इसके कारण ऐसे हादसे यहां पर अक्सर होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा प्रबंध और बैरिकेडिंग की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा पाए।