HomeNationalबड़ा हादसाः कुएं में कार गिरने से परिवार के 9 लोगों की...

बड़ा हादसाः कुएं में कार गिरने से परिवार के 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया। जहां कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा नासिक के दिंडोरी तालुका में हुआ है। घटना के दौरान कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय रेशमा सुनील दरगुडे, 32 वर्षीय आशा अनिल दरगुडे, 14 वर्षीय अनिल दरगुडे, 11 वर्षीय श्रेयस अनिल दरगुडे, 10 वर्षीय राखी सुनील दरगुडे, 11 वर्षीय श्रावणी अनिल दरगुडे, 7 वर्षीय समृद्धि राजेंद्र दरगुडे, 13 वर्षीय माधुरी अनिल दरगुडे और 32 वर्षीय सुनील दत्तु दरगुडे के रूप में हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत प्रयास शुरू करके क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ही। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दरगुडे परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों में 6 बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल दिंडोरी पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -