Punjab Govt AD
HomeNational17 लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

17 लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः घाटकोपर में होर्डिंग ढहने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कारोबारी 42 वर्षीय अरशद खान के रूप में हुई है। आरोपी पिछले 7 महीने से फरार चल रहा था। गौर हो कि घाटकोपर इलाके में 13 मई को तेज हवाओं और बारिश के बीच एक पेट्रोल पंप पर विशालकाय अवैध होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।

इस हादसे में 80 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि होर्डिंग लगाने वाली ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अरशद खान से जुड़े कुछ लोगों के बैंक खातों में 82 लाख रुपये हस्तांतरित किए थे। उन्होंने बताया कि खान पूर्व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त कैसर खालिद की पत्नी का व्यावसायिक सहयोगी था। अपना प्रारंभिक बयान दर्ज कराने के बाद खान मामले में जांच कर रहे मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पिछले कुछ महीनों से खान की तलाश कर रही थी, लेकिन वह अपना ठिकाना बदलता रहा। उन्होंने बताया कि खान को आखिरकार लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी की जमीन पर होर्डिंग लगाने की जब मंजूरी दी गई थी उस वक्त खालिद राजकीय रेलवे पुलिस आयुक्त थे तथा कथित चूक के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों से खान से जुड़े लोगों के खातों में कई लेन-देन हुए। पुलिस ने पहले दावा किया था कि इनमें से अधिकतर लेन-देन उस समय हुए जब खालिद जीआरपी आयुक्त थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -