हमीरपुर के अखिल का निकला लकी ड्रा
बद्दी/सचिन बैंसल: एचपीसीएल आउटलेट महावीर फ़िलिंग स्टेशन ने “मानसून बोनांजा” अभियान (20 जुलाई से 27 अगस्त) के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर ग्राहकों ने स्पिन-द-व्हील और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न आकर्षक उपहार जीते।
आयोजित मेगा ड्रॉ में स्टेशन को नालागढ़ सेल्स एरिया में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए एवॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। वहीं, ग्राहक अखिल ने ग्रैंड प्राइज जीतकर नई मोटरसाइकिल अपने नाम की।
पुरस्कार वितरण समारोह में HPCL के ज़ोनल और स्टेट हेड्स सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने महावीर फ़िलिंग स्टेशन को सम्मान पत्र और प्रतीकात्मक चाबी भेंट की।
स्टेशन प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय ग्राहकों के विश्वास और सहयोग को देते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी बेहतर सेवाएँ देने का संकल्प लिया। महावीरा फिलिंग स्टेशन की मालिक डॉक्टर आशिमा जैन ने खुशी जाहिर करते हुए विजेता अखिल को बधाई दी और बताया कि नवरात्रों के शुभ अवसर पर लकी ड्रा कूपन के विजेता अखिल को बाइक और पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा।
