नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट आज सुबह हैक हो गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडो वाली तस्वीरें पोस्ट की। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दोनों देशों के तस्वीरे भी दिखाई। यह घटना उस समय हुई जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के दूसरे मैच के लिए तैयार है। शिंदे का अकाउंट हैक होते ही अधिकारियों ने इस बारे में क्राइम पुलिस को सूचित किया और एक्स अकाउंट को फिर से नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरु कर दी।
Read in English:
Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde’s X Account Hacked, Flags of Pakistan and Turkey Posted

अकाउंट हुआ रिकवर
अधिकारियों ने बताया कि डिप्टी सीएम के एक्स हैंडल देखने वाली टीम ने तुरंत जांच पड़ताल की। जांच के बाद उन्होंने 30 से 45 मिनट में अकाउंट को दोबारा से रिकवर कर लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकारी अधिकारियों और जनता दोनों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाते हैं। एक्स प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए नियमित निगरानी की जरुरत है।
पहले भी हैक हुए हैं अकाउंट
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी का ऑफिशियल एक्स अकाउंट हैक हुआ हो। हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक्स अकाउंट हैक होने की खबर भी आई थी। हैक होने के बाद अकाउंट पर अजीब तरह के पोस्टस शेयर किए गए थे हालांकि बाद में उनको रिकवर भी कर लिया गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी घटनाएं सोशल मीडिया सुरक्षा मुद्दे पर कई तरह के सवाल खड़े कर देती है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद एलन मस्क के एक्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों और एक्सपर्ट्स ने कहा है कि सरकारी और राजनीतिक अकाउंट पर लगातार निगरानी और सुरक्षा बढ़ाना जरुरी है। ऐसी हैकिंग ने यह साफ संदेश दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील जानकारियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील खतरनाक साबित होगी।
