लुधियाना: सूफियां चौक के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने सामने आया है। इस हादसे में GYM एक्सरसाइज करने जा रहे युवती को लग्जरी कार ने कुचल दिया। जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान स्वीटी अरोड़ा के रूप में हुई है। जब यह घटना घटी तो उस समय स्वीटी का भाई नितिन भी वह मौजूद था। जिसने शोर मचा कर लोगो को इकट्ठा किया और उसे फोर्टिस अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहा डॉक्टरों ने स्वीटी को दिल्ली अस्पताल में रेफर कर दिया।
दिल्ली जाते समय रास्ते में युवती की मौत हो गई। थाना 3 की पुलिस को स्वीटी की मां शशी कांत ने बताया कि वह हरगोबिंद नगर की रहने वाली है उसके पति की 24 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। जिसके बाद दो बेटों संजीव और राज कुमार की मौत हो चुकी है।
स्वीटी अपने अंकल के लड़के नितिन के साथ सूफियां चौक नजदीक बने यूनिर्वसल जीम सुबह साढ़े पांच बजे गई थी। जिम के बाहर नितिन के एक्टिवा पार्क की। स्वीटी सड़क पर सैर करने लगी। तभी पीछे से एक तेजरफ्तार XYLO कार ने उसे टक्कर मार दी।
थाना प्रभारी नरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस को कार चालक की जानकारी मिल गयी है। आरोपी का नाम अजमेर सिंह है। आरोपी सुलतान विंड रोड, कोट आत्मा राम अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC 279,337,338,304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
