Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaLudhiana: Police के नाम पर वसूली करने वाला फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार,...

Ludhiana: Police के नाम पर वसूली करने वाला फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, देखे Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल दिशा निर्देशों पर कमिशनरेट पुलिस ने पुलिस के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में एक फर्जी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सब्जी मंडी इलाके में लोगों को डरा-धमका कर पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी से पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, छड़ी और एक सफेद रंग की इनोवा गाड़ी बरामद की है। आरोपी की पहचान लुधियाना के छावनी मोहल्ला निवासी अनमोल सिद्धू के रूप में हुई है।

एडीसीपी-1 जेएस संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सब्जी मंडी इलाके में एक पुलिसकर्मी लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को सीआईए जालंधर में तैनात होने का दावा किया था। जो जांच के दौरान झूठा पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर  दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -