लुधियाना: न्यू हैबोवाल के इलाके मे जोशी नगर नाला पुली के पास एक लाटरी की दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों मे बुजुर्ग की मौत मामला सामने आया है। बतया जा रहा है कि उक्त दुकान पर पुलिस टीम ने छापामारी की। इस दौरान बुर्जुग व्यक्ति वह मौजूद था।
बुजुर्ग के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि मृतक साइकिल पर जा रहा था। उसे अस्थमा की बीमारी है। इस कारण वह पंप लेने के लिए दुकान के बाहर बैठे गया । पुलिस ने जब दबिश दी, तो दुकान के बाहर बैठे बुर्जुग से धक्का मुक्की की।
परिवार के मुताबिक उनके पिता सांस न आने से तड़पने लगे। लाटरी की दुकान से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया।इसके बाद उन पुलिस कर्मचारियों ने मृतक की वीडियो भी बनाई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि लाटरी की दुकान पर दबिश दी गई थी। इस दौरान बुजुर्ग से किसी भी मुलाजिम द्वारा धक्का मुक्की नहीं की गई। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
