लुधियाना। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कुलदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र बलदेव सिंह वासी अहमदगढ़ मंडी जिला मलेरकोटला, रविद्र सिंह पुत्र निशान सिंह वासी सूरज नगर शिमलापुरी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एएसपी देव सिंह, डीएसपी बृजमोहन ने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा राखी से पहले एक घर में चोरी की गई थी।
जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अमृत पाल सिंह ने दोनों आरोपियों को चोरी के माल सहित काबू कर लिया । जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़े गये आरोपी दीपा के उपर चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी रविद्र के उपर भी 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से सोने और के आभूषण बरामद किये हैं। जिनमें दो चूड़ियां, हार, एक जोड़ी झूमके, सोने की चेन, दो जोड़ी टोपस,चांदी का सिक्का, 02 चांदी की अंगूठियां, एक्टिवा, तीन सिलेंडर, दो एलईडी व अन्य सामान शामिल है।