हिसार: हरियाणा की 10 लोकसभा व एक उपचुनाव सीट के लिए डाले गए मतों की गिनती के लिए कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। जानें पल-पल के अपडेट…
हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटों पर आगे
हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस में अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार, जय प्रकाश (जेपी), रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा में कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल, सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली, महेंद्रगढ़ भिवानी से धर्मबीर सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस- 5
अंबाला- वरुण चौधरी 22037 वोटों से आगे
सिरसा- कुमारी सैलजा 155826 वोटों से आगे
हिसार- जयप्रकाश 13018 वोटों से आगे
रोहतक- दीपेंद्र हुड्डा 160343 वोटों से आगे
गुरुग्राम- राज बब्बर 13698 वोटों से आगे
बीजेपी- 5
कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 3413 वोटों से आगे
करनाल- मनोहर लाल खट्टर 136298 वोटों से आगे
सोनीपत- मोहन लाल बड़ौली 13602 वोटों से आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 18719 वोटों से आगे
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 104285 वोटों से आग
रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा 1.59 लाख से आगे
प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की लीड 1 लाख 59 हजार 441 हो गई है। लगातार हुड्डा निर्णायक बढ़त लेते जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह के परिणाम की उम्मीद थी, वैसा ही परिणाम आ रहा है। रोहतक में उम्मीद से ज्यादा लोगों का समर्थन मिल रहा है।