पंचकूलाः सेक्टर 1 माजरी चौक के पास दुकान में घुसी गाड़ी का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से गाड़ी बेकाबू होकर दुकान के अंदर घुसी। घटना में दुकानदार सहित गाड़ी चालक ने अन्य लोगों को टक्कर मारी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तेज रफ्तार होने के चलते गाड़ी चालक ने दुकानदार को अपनी चपेट पर लेते हुए काउंटर तक तोड़ दिए। इस हादसे में 80 साल के बुजुर्ग के साथ एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 80 वर्षीय दौलत राम और 18 वर्षीय नवजोत के रूप में हुई है।
मेडिकल स्टोर में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी की Live वीडियो आई सामने, 2 की मौत
news :https://t.co/wBjpYkMCjl #Blockbuster #Krrish4 #SikandarEid2025 pic.twitter.com/sCEZdDtu75— Encounter India (@Encounter_India) March 28, 2025
हादसे में मेडिकल दुकान के साथ बने रेस्तरां में बैठा 18 वर्षीय ग्राहक नवजोत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, नवजोत अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां में खाना खाने आया था। लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार के मालिक को हिरासत में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया तेज रफ्तार गाड़ी दुकान के अंदर घुसी और दुकानदार ओर एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 5 थाना पुलिस, डायल 112 और सेक्टर 2 चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया गाड़ी चालक नशे में था और उसने तेज रफ्तार गाड़ी को दुकान के अंदर घुसा दिया। वहीं सेक्टर 5 थाना के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तेज रफ्तार गाड़ी दुकान के अंदर घुस गई और इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक गाड़ी तेजी से अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। इस दौरान गाड़ी चालक ने मेडिकल स्टोर के मालिक और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी। व्यक्ति ने बताया कि हादसा होने के बाद गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया और मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया।