Punjab Govt AD
HomeHimachal25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची जारी, Goldy Brar पर पुलिस ने...

25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची जारी, Goldy Brar पर पुलिस ने रखा इतने करोड़ का इनाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब मूल के सतिंदरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ पर कनाडा पुलिस ने डेढ़ करोड़ का इनाम घोषित किया है। गोल्डी बराड़ पर पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने का आरोप है। गोल्डी ही मूसेवाला हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड है। उसी ने कनाडा से बैठकर भारत में लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से मूसेवाला की हत्या करवाई थी। कनाडा पुलिस ने देश के 25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों में सूची जारी की है। इस लिस्ट गोल्डी बराड़ का नाम 15वें नंबर पर है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने सोमवार को एक सूची ‘बोलो (बी ऑन द लुकआउट) प्रोग्राम’ में जारी की। इस सूची में गोल्डी बराड़ का नाम भी है। उसका नाम पंद्रहवें नंबर पर शामिल है।

पुलिस ने जारी किए 25 नाम

सभी 25 भगोड़ों के बीच उनके आदमकद कटआउट को टोरंटो के योंग-डंडास स्क्वायर में प्रदर्शित किया गया है। सोमवार को 750,000 डॉलर से अधिक के पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें 25 सर्वाधिक वांछितों में से कई को 50,000 डॉलर से लेकर 250,000 डॉलर तक के पुरस्कारों से जोड़ा गया। गोल्डी पर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम है।

2017 में कनाडा पहुंचा था गोल्डी

गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा पहुंचा था। उसने कथित तौर पर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और तब से फरार चल रहा था। वह पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। बीते महीने खबर आई थी कि पुलिस ने उसे कनाडा में हिरासत में ले लिया है लेकिन बाद में यह गलत निकला।

गोल्डी बराड़ पर ये आरोप

इंटरपोल के अनुसार, 29 वर्षीय गोल्डी बराड़ हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है। उसके खिलाफ पहले ही एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। उसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस कनाडा तक गई थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

पंजाब पुलिस ने पिछले साल 29 मई को मनसा जिले में मूसेवाला की हत्या के लिए गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार ठहराया है। मनसा कोर्ट में पिछले साल 26 अगस्त को दायर 1,850 पन्नों के पुलिस चार्जशीट में बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का नाम है। इसमें कहा गया है कि मूसेवाला की हत्या युवा अकाली नेता मिद्दुखेरा की हत्या के प्रतिशोध में की गई थी।

मूसेवाला हत्याकांड की चार्जशीट में क्या?

चार्जशीट में नामजद अन्य लोगों में जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया, मनमोहन मोहना, दीपक टीनू, संदीप केकड़ा, अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, सचिन भिवानी, केशव, कशिश, मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा शामिल हैं। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख प्रमोद बान के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) मूसेवाला की हत्या की जांच कर रहा है।

गोल्डी के पकड़े जाने की आई थी खबर

बान ने कहा है कि मुख्य साजिशकर्ता बिश्नोई ने स्वीकार किया है कि मिद्दुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए अगस्त 2021 में योजना बनाई गई थी। दिसंबर 2022 में, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाद में गोल्डी बराड़ का एक कथित वीडियो सामने आया जिसमें उसने दावा किया कि उसे न तो हिरासत में लिया गया है और न ही वह अमेरिका में था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -