Punjab Govt
HomeHaryanaसुबह-सुबह गोलियां मारकर शराब कारोबारी की ह+त्या

सुबह-सुबह गोलियां मारकर शराब कारोबारी की ह+त्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में रविवार सुबह शराब कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोहाना क्षेत्र के सरगथल गांव के रहने वाले सुंदर मलिक (30) के रूप में हुई है।घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। बदमाशों ने युवक की हत्या से पहले ढाबे में तोड़फोड़ भी की। ढाबा मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने शराब कारोबारी की काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर भी फायरिंग की। सुंदर मलिक पहले से ही बदमाशों के निशाने पर था। 21 सितंबर 2023 को नेशनल हाईवे 44 से लगते शाहपुर तुर्क गांव और ओमेक्स सिटी के बीच में स्थित सुंदर के शराब ठेके पर 4 बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस दौरान ठेके पर शराब लेने के लिए लोग खड़े थे। किसी को गोली नहीं लगी थी। करीब 7 से 8 राउंड के बीच फायरिंग की गई थी। गुलशन ढाबा मुरथल में दिल्ली से करनाल की तरफ जाते हुए पड़ता है। ढाबे पर दिन-रात जीटी रोड पर सफर करने वालों यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -