HomeNationalफिल्मी सीन की तरह 2 Scorpio चालकों ने मचाया उत्पाद, मारी टक्कर,...

फिल्मी सीन की तरह 2 Scorpio चालकों ने मचाया उत्पाद, मारी टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः फिल्मी सीन की तरह राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनवापुर में स्कॉर्पियो गाड़ी चालकों द्वारा उत्पाद मचाया गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों गाड़ी सवारों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों गाड़ी चालकों ने सड़क पर काफी देर तक उत्पात मचाया। दो गाड़ी सवारों ने सड़क पर गोल-गोल घुमाकर एक-दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान एक ड्राइवर की गाड़ी बंद हो गई और उसके बाद गाड़ी में सवार युवक बाहर आकर दूसरी गाड़ी सवार पर भागकर पत्थर मारने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जिसके बाद दूसरा गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ी सवार युवक धनवापुर के ही हैं और दोनों के बीच टशनबाजी चलती है। ऐसे में दोपहर सड़क पर गुजरने के दौरान पहले इनके बीच कहासुनी हो गई।

दोनों युवकों ने आपस में गाली-गलौच करते हुए एक-दूसरे की स्कार्पियो को खतरनाक तरीके से टक्कर मारनी शुरू कर दी। सड़क से गुजर रहे स्कूटी और बाइक सवार व राहगीर उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इन स्कार्पियो का उत्पात देखकर राहगीर घबरा गए। कई लोगों ने इस दृश्य को देखकर अपनी गाड़ियां रोकीं और घटना की रिकार्डिंग की।राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -