Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalUnaताइक्वांडो में लीजेंड्स मार्शल आर्ट रहा अव्वल 

ताइक्वांडो में लीजेंड्स मार्शल आर्ट रहा अव्वल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी/ सचिन बैंसल: चंडीगढ़ के कार्मल कन्वेंट स्कूल में आयोजित 7वीं एमराल्ड कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में बद्दी के लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने बेहद उम्दा प्रदर्शन करते हुए 23 स्वर्ण पदक, 15 रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता को एमराल्ड मार्शल आर्ट द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी के कोच समीर कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक मेडल अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों द्वारा जीते गए। बालक वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों में कनिष्क राणा ,अमन धरती ,सचिन शर्मा, हर्षित आनंद, दीपक कुमार, केयांश भोजक, अभिक जांगड़ा, उत्कर्ष मिश्रा अविक सिंह और अमन कुमार, हैं। बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी प्रियल , अमिक्षा शर्मा, अमायरा राणा, जीनल भारद्वाज, सानिया ठाकुर, तनिषा धुल, जोयल भारद्वाज, अवनी शर्मा, आरूही ठाकुर, इशिका, दिव्यांशी ठाकुर हैं।

बालक वर्ग के सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों में मैत्रिक ठाकुर, अस्विक दिक्षित, प्रियांशु जोशी, अंशुमन धीमान, दक्ष कपूर, सौरव कुमार, रूपेश चौधरी और अथर्व वर्मा हैं । बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी ओजस्वी शर्मा हैं।बालक वर्ग में ब्रोंज मेडल विजेता खिलाड़ियों में हिमांशु घरती, लगन गर्ग, युवान महाजन, सिद्धार्थ रमोला, दक्षदीप सिंह और दैविक जांगड़ा हैं। बालिका वर्ग में ईशानवी उनियाल, तेजस्वी चंदेल और सानवी डोगरा हैं। बच्चों की उपलब्धि पर लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर समीर कुमार, ममता कुमार और इंस्ट्रक्टर्स सौरभ शर्मा, दिलीप पटेल, सूरज चौहान, दिव्या भारती, कमला कुंवर, मनोज पटेल, विशाल श्रेष्ठ, अमित कुमार,अभिषेक लामा आदि ने शुभकामनाएं दी और भविष्य में और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -