Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarNavjot Sidhu दपंति को जारी हुआ लीगल नोटिस, 850 करोड़ के Compensation...

Navjot Sidhu दपंति को जारी हुआ लीगल नोटिस, 850 करोड़ के Compensation Claim का ठोका जाएगा दावा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुरः सिद्धू दंपति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने सिद्धू दंपति कैंसर मामले में की वीडियो को लेकर एक लीगल नोटिस जारी किया है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस मामले की पुष्टि नहीं करता। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सिविल सोसाइटी ने सिद्धू दंपति से 7 दिनो के भीतर इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए कहा गया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में सिद्धू दंपति माफी मांगे अन्यथा 100 मिलियन डॉलर(850 करोड रुपए) का क्षतिपूर्ति दावा किया जाएगा।

सिविल सोसाइटी ने यह भी कहा कि प्रमाणित दस्तावेज पेश करने के साथ ही इस तरह की भ्रामक जानकारी के संबंध में स्पष्टीकरण देने व इस तरह के दावों को वापस लेने की बात कही है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने सिद्धू दंपति को लीगल नोटिस जारी कर कहा है कि हाल ही में आपके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने आपके असाध्य कैंसर रोग के सम्बंध में अमृतसर स्थित आपके आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया कि आपने स्टेज 4 कैंसर को लाइफ स्टाइल और डाइट में बदलाव कर मात दे दी है।

उन्होंने दावा किया कि, सिर्फ डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आपने 40 दिन में कैंसर को मात दे दी है। जिसे सुनकर देश विदेश के कैंसर ग्रसित मरीजों में भ्रम व एलोपेथी मेडिसिन के विरोध की स्थिति उत्पन्न हो रही है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने कहा है कि हम इस पत्र के माध्यम से आपसे स्पष्टीकरण व दस्तावेज की मांग कर रहे हैं।

सिविल सोसाइटी ने स्पष्टीकरण और दस्तावेज की मांग करते हुए लिखा

  • जो दावा आपकी स्वस्थता को लेकर आपके पति ने किया है क्या आप उनके बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं?
  • क्या आपको लगता है कि एलोपेथी मेडीसिन का जो इलाज आपने विभिन्न अस्पतालों में करवाया है उनंके इलाज उपचार से आपको कोई भी लाभ नहीं हुआ है?
  • क्या आपके कैंसर फ्री होने में सिर्फ आपकी डाइट, नीम पत्ता, नींबू पानी, तुलसी पत्ता, हल्दी का ही सेवन किया है किसी भी एलोपेथी मेडिसिन का उपयोग नहीं किया है?

सोसाइटी ने कहा है किआप यदि आपके पति के दावे के समर्थन करते हैं तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं, जिसेसे यह साबित हो कि आपने महज 40 दिनों में बिना मेडिसिन लिए, बिना चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट को बदलाव करके स्टेज 4 के कैंसर को समाप्त कर आप कैंसर फ्री हो गए हैं।

सोसाइटी ने कहा है किआप यदि आपके पति के दावे के समर्थन करते हैं तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं, जिसेसे यह साबित हो कि आपने महज 40 दिनों में बिना मेडिसिन लिए, बिना चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट को बदलाव करके स्टेज 4 के कैंसर को समाप्त कर आप कैंसर फ्री हो गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page