लुधियाना: जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और कोर्ट स्टाफ के बीच हुआ विवाद सुलझ गया है। वकीलों की मांग पर मारपीट करने वाले कोर्ट स्टाफ का ट्रांसफर करने पर वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपन सागर और अन्य वकीलों ने बताया कि वकील और कोर्ट स्टाफ के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद वकीलों ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवा DDR दर्ज करवाई थी। कोर्ट स्टाफ ने भी करीब 10 वकीलों और लगभग 150 से 200 अज्ञात वकीलों के खिलाफ शिकायत दी थी।
जिस के विरुद्ध आज पूरे प्रदेश में वकीलो ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। जिसके बाद न्यायिक प्रशासन द्वारा कोर्ट स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिससे संतुष्ट होकर वकीलों ने हड़ताल की काल वापस ले ली है।