Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsबड़ी खबरः दिन दहाड़े चैंबर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या,...

बड़ी खबरः दिन दहाड़े चैंबर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेशः गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिन दहाड़े तहसील में वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब वकील अपने चेम्बर पर बैठे थे। यह वारदात थाना सिहानीगेट क्षेत्र की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर बैनामा लेखक/वकील मोनू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये वारदात उस वक्त हुई है, जब मोनू चैंबर नंबर-95 के अंदर खाना खा रहे थे। हमलावर कौन थे, कितने थे, ये अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल तमाम वकील इकट्ठा हैं और पुलिस मौके पर है। मोनू चौधरी का शव उन्हीं की कुर्सी पर लहूलुहान हालत में मिला है। मोनू तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुके थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -