Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsLawrence Bishnoi Group ने पाकिस्तानी आतंकी को दी धमकी, शेयर की पोस्ट

Lawrence Bishnoi Group ने पाकिस्तानी आतंकी को दी धमकी, शेयर की पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश भर के लोगों में गुस्सा है। इस घटना को लेकर भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा रह है। वहीं आतंकी हमले को लेकर अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट शेयर की है। जिसमें लारेंस गैंग ग्रुप ने बदला लेने की बात कही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की सनसनीखेज धमकी दी है। इस हमले को लेकर लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का फोटो क्रॉस किया गया है।

पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि पहलगाम हमले में “निर्दोष लोगों” की हत्या का जवाब देने के लिए वे पाकिस्तान में घुसकर “एक ऐसे आदमी को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा।” इस पोस्ट के नीचे लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा जैसे नाम दर्ज हैं। पोस्ट की शुरुआत “जय श्रीराम सभी भाइयों को” से की गई है और अंत में लिखा है “जय हिंद, जय भारत।” इस वायरल पोस्ट के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पोस्ट में भारत-पाक संबंधों के बीच चल रहे तनाव को और हवा देने वाले बयान हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोस्ट वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप द्वारा ही जारी की गई है या किसी ने उनका नाम उपयोग कर माहौल भड़काने की कोशिश की है।

गृह मंत्रालय और साइबर सेल इस वायरल पोस्ट की सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार पोस्ट की डिजिटल फोरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह पोस्ट कहां से, किसने और किस उद्देश्य से वायरल की है। अगर यह जानबूझकर माहौल बिगाड़ने या भड़काने की कोशिश है, तो कठोर कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली बयानबाजी की जा रही है। एलओसी पर बारामूला और कुपवाड़ा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद लगातार उच्च स्तरीय बैठकें की हैं। सीसीएस बैठक के बाद अब सीसीपीए की बैठक भी चल रही है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -