केयर हेल्थ इंश्योरेंस से दिलाए 20 लाख
ऊना/ सुशील पंडित : लठियानी दी कांगड़ा सहकारी सभा सीमित बैंक लठियानी द्वारा सुरेंद्र कुमार तनोह को उसके भवन निर्माण के लिए 7लाख रुपए का लोन जनवरी 2018 में सवीकृत किया गया था और उस दौरान उसे एक किस्त 350000 लाख रुपए दे दी गई हैं ठीक उसी दौरान 5 माह के बाद जून 2018 में उसकी मकान की छत से गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई और उसे बिस्तर पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। बैंक द्वारा दी गई राशि की अदायगी ना करने पर बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा उसके खाते की जांच की जांच के दौरान पाया कि जब बैंक द्वारा उसे लोन दिया गया था तो केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उस लोन की एवज में 2000000 की इंश्योरेंस करवाई गई थी ।
शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा व उनके द्वारा सुरेंद्र कुमार की इंश्योरेंस के बारे में जानकारी दी। जिसके चलते केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के एरिया हेड बालम राम ने अपनी टीम सहित उस लोन दाता के घर का निरीक्षण किया तथा उड़ोस पढ़ोस से जानकारी प्राप्त की ऐसे में सब ठीक पाए जाने पर उन्होंने लोन दाता को अपने कागजात बनाने के लिए कहा ताकि उसे कंपनी द्वारा की गई इंश्योरेंस की अदायगी की जा सके। जिसके चलते उसे कंपनी द्वारा 2000000 रुपए की इंश्योरेंस की अदायगी एरिया हेड एवं ब्रांच मैनेजर की उपस्थिति में उसे प्रदान की गई। दी कांगड़ा सहकारी सभा समिति लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार एवं केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के एरिया हेड बालम राम का परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने धन्यवाद किया।
