Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalस्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अब 21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना\सुशील पंडित: स्टेज कैरिज वाहनों के लिए विभिन्न जिलों के 350(टेम्पो ट्रैवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि इच्छुक आवेदक अब 21 जुलाई तक विभाग की वेबसाइट  https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 14 जुलाई तक मांगे गए थे जिसे अब बढ़ाकर 21 जुलाई तक कर दिया गया है। जिला में चयनित 15 मार्गों की सूची और रूटों के आवंटन प्रक्रिया के लिए नियमों और शर्तों का विवरण विभाग की वेबसाइट https://himachal.nic.in/transport पर उपलब्ध है।

इसके अलावा प्रकाशित रूटों की शर्तों सहित अन्य किसी भी स्पष्टीकरण के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-203020 या कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -