न्यूयॉर्कः कनाडा में न्यूयॉर्क शहर के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन प्लेन की लैंडिग के दौरान हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लागार्डिया एयरपोर्ट में लैडिंग के दौरान प्लेन एक फायर ट्रक से टकरा गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद को एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह फैसला एक विमान और फायर ट्रक के बीच टक्कर की खबरों के बाद लिया गया। ये विमान कनाडा से न्यूयॉर्क आया था। विमान ने मोंटेलियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसमें कुल 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। विमान लैंडिंग के बाद रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी ये हादसा हो गया।
आपातकालीन बचाव दल, जिनमें एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (ARFF) की टीमें भी शामिल हैं, अभी भी घटनास्थल पर तैनात हैं। कहा जा रहा है कि एयर कनाडा की CRJ-900 और फायर इंजन के बीच ये टक्कर हुई। FlightRadar24 नाम की फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक इस हादसे में कुछ यात्री जख्मी हो गए हैं। घटना से जुड़े हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर हुई, जो रनवे 4 के पास बताई जा रही है।
दरअसल, ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस के CRJ-900 विमान के रनवे 4 पर एक ट्रक से टकरा जाने के बाद सभी उड़ान संचालन रोक दिए गए हैं।फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पुष्टि की कि इस टक्कर के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। ऑनलाइन सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग और शुरुआती फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि टक्कर होने से कुछ क्षण पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बार-बार विमान के पायलटों और जमीनी वाहन दोनों को रुकने का निर्देश दिया था।
मौके से सामने आए वीडियो में टक्कर के बाद का दृश्य दिख रहा है, जिसमें एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान काफी क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। हादसे के बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारकर रनवे पर सुरक्षित ले जाया गया। कुछ लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। एफएए की घोषणा में कहा गया कि एयरपोर्ट को एक आपात स्थिति के कारण बंद किया गया है और लंबे समय तक बंद रहने की संभावना भी है, हालांकि इस बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई। पायलटों के लिए जारी एक अलग सलाह में एफएए ने कहा कि हवाई अड्डा संभवतः 18:00 GMT तक बंद रह सकता है। फिर भी अधिकारियों ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि कितने लोग घायल हुए हैं या नुकसान का स्तर कितना है।
