फिरोजपुरः शहर के गांव झुग्गा हसन सिंह वाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खेतों में बैठे एक परिवार पर विपक्षियों ने हथियारों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो पक्ष आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमीन को लेकर वि*वाद, महिला पर तेज*धार हथि*यारों से किया हम*ला#LandDispute #AttackOnWoman #SharpWeaponAttack #CrimeNews #BreakingNews #SeriousAssault #LawAndOrder #PoliceInvestigation #LocalNews #ViolenceCase pic.twitter.com/BIA8jAIZ3Q
— Encounter India (@Encounter_India) January 20, 2026
जानकारी देते बलविंदर कौर निवासी हजारासिंह वाला ने बताया कि विपक्षी पार्टी उनकी 12 कनाल जमीन पर कब्जा करना चाहती है। जब उनकी लड़की घर में अकेली थी, तो विपक्षी पार्टी कब्जा करने की नीयत से आ गई और जब लड़की ने विरोध किया, तो हमलावरों ने गुस्से में आकर लड़की पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब परिवार के दूसरे लोग आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी तरफ, जब इस मामले में पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।