एक लाख 31 हजार की होगी माली
ऊना/सुशील पंडित: निकटवर्ती गांव सलोह में लखदाता पीर को समर्पित वार्षिक विशाल दंगल 22 सितंबर से शुरू होगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। दंगल स्टेडियम सलोह हटिया में 22,23 ओर 24 सितंबर को हो रहा है। दंगल की माली 24 सितंबर को होगी। दंगल कमेटी के सेवादारों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों व इलाका वासियों के सहयोग से तीन दिवसीय दंगल मेला प्रथम नवरात्र से शुरू हो रहा है।

जिसमें स्थानीय पहलवानों समेत समेत देश विदेश के नामी पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे। दंगल में 21 हजार व 51 हजार ईनाम की झंडी की कुश्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। फाइनल मुकाबला में माली के लिए 1 लाख 31 हजार की राशि का आकर्षक ईनाम दिया जायेगा। उन्होंने दंगल मेले के लिए सभी को आमंत्रित किया है।
