Punjab Govt
HomeHimachalकुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ ,कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल का रोमांच बढ़ा

कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ ,कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल का रोमांच बढ़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

25 जनवरी को थानाकला में होगा कबड्डी का महामुकाबला:राजेंद्र रिंकू

सेमीफाइनल में टक्का ओर मंदली टीम रही विजेता तीसरी पोजीशन थानाकला टीम का दबदबा

ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टूर्नामेंट के दौरान डोहगी, टक्का, मंदली, और थानाकला टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। सांसद खेल महाकुंभ के कुटलैहड़ प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में तीन-शून्य के प्रारूप में खेले गए इस प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले में डोहगी और टक्का टीम के बीच ज़ोरदार टक्कर हुई।

इस मुकाबले में टक्का की टीम ने अपनी ताकत और रणनीति के दम पर डोहगी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरी ओर, मंदली और थानाकला के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में मंदली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थानाकला को शिकस्त दी। रिंकू ने बताया कि तीसरी पोजीशन के लिए डोहगी और थानाकला टीम के बीच हुए मुकाबले में थानाकला की टीम ने जोरदार वापसी की। इस मैच में थानाकला ने डोहगी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

थानाकला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस और अटैक के साथ खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, जिससे डोहगी की टीम पर दबाव बना और वे मुकाबला हार गए। राजेंद्र रिंकू ने कहा कि फाइनल मुकाबले के लिए अब टक्का और मंदली टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वे चैंपियन बनने की पूरी हकदार हैं। फाइनल मैच 25 जनवरी को थानाकला में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। रिंकू ने कहा कि टक्का टीम ने अब तक हर मुकाबले में अपने आक्रमक खेल से सभी को प्रभावित किया है। उनकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन तालमेल है। दूसरी ओर, मंदली टीम ने अपने अनुशासित खेल और टीम वर्क से सभी को चौंका दिया है। मंदली टीम की डिफेंस लाइन ने पिछले सभी मुकाबलों में विपक्षी टीमों को खासा परेशान किया है।

राजेंद्र रिंकू ने कहा कि संसद खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के उत्साह के साथ ही दर्शकों का जोश भी देखने लायक है। हर मैच के दौरान स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में उमड़ी और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कबड्डी के इस महाकुंभ ने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही खेल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

सांसद खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना है। इस प्रतियोगिता के आयोजक राजेंद्र रिंकू ने बताया कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है, बल्कि खेल भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बहुत रोमांचक होने की संभावना है और सभी दर्शकों से इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -