Punjab Govt AD
HomeHimachalकुटलैहड़ को नाबार्ड के तहत मिले 67,58 करोड़ रुपए,केंद्र सरकार का आभार:दविंदर...

कुटलैहड़ को नाबार्ड के तहत मिले 67,58 करोड़ रुपए,केंद्र सरकार का आभार:दविंदर भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
खरुनी से खेरिया 5,38 करोड़,झंवर से बौल दस करोड़, भयांबी से बड़सर 37 करोड़ ,तर्कवाल पेयजल योजना को मिले 15 करोड़
 
जल्द कागजी कार्रवाई करके कार्य होंगे शुरू, जनता को मिलेगा सीधा लाभ, 
 
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बीते डेढ़ वर्ष पूर्व मैने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की कुछ सड़क ओर जल शक्ति विभाग की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार को धन मुहैया करवाने की डीपीआर बनाकर भेजी थी। और आज उसकी स्वीकृति मिल चुकी है। भुट्टो ने कहा कि बंगाणा के खरुनी से राजपुरा बाया चपलाह सड़क के निर्माण के लिए हमें 05,38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।

इसकी लबाई लगभग दस किमी है। और आजादी के बाद चपलाह, खेरिया ,राजपुरा को पहली बार सड़क सुविधा मिलेगी। और बंगाणा का सीधा संपर्क तलमेहड़ा से होगा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के झबर से बॉल सड़क के निर्माण के लिए 10,20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। और इसकी लंबाई भी लगभग दस किमी है। और इस सड़क निर्माण के लिए जनता की बहुत पुरानी मांग थी। और इस सड़क के निर्माण होने से आधा दर्जन गांव को सीधी सड़क सुविधा मिलेगी।

भुट्टो ने कहा कि मैने विधायक कार्यकाल के समय विधायक इच्छुक निधि जो नाबार्ड के तहत मिलती है। उसमे से 15 करोड़ की धनराशि तर्कवाल से डोहगी तक पानी की योजना के लिए स्वीकृत किया था। और आज केंद्र सरकार ने उसकी भी स्वीकृति देकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के मुच्छाली जिला पार्षद वार्ड में पानी की समस्या को दूर करने का काम किया हैं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के सोलहसिंगी धार की जनता की मांग पर भयांबी से बड़सर तक सड़क के सौंदर्य और चौड़ाई करने पर नाबार्ड के तहत 37 करोड़ की धनराशि केंद्र सरकार से मांगी थी।

और उसकी भी स्वीकृति मिल चुकी है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार में देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी सड़क राज्य मार्ग,लोकनिवि मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ओर भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के आशीर्वाद से कुटलैहड़ विस क्षेत्र को वर्तमान में 67,58 करोड़ सड़क निर्माण एवम जल शक्ति विभाग की योजना के लिए धन स्वीकृत हुआ है। उसके लिए कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से केंद्र सरकार और वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट करता हूं।भुट्टो ने कहा कि बीते दो वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र को करोड़ो की धनराशि बिकास के लिए स्वीकृत हुई है।

लेकिन राज्य सरकार की अनदेखी पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के स्वीकृत धन धरातल पर खर्च नहीं हो पा रहा है। भुट्टो ने कहा कि हाल ही में प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत 1093 परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति मिली। और पहली किस्त परिवारों के खाते में चली गई। लेकिन राज्य सरकार के नुमायदों ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए प्रधान मंत्री आवासीय योजना पर अपनी सरकार का फट्टा लगाकर स्वीकृति पत्र जनता में बांटे। भुट्टो ने कहा कि बीते वर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सड़कों के लिए केंद्र सरकार से 56 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी।

लेकिन राज्य की निकम्मी सरकार ने आज तक उस 56 करोड़ की कागजी कार्रवाई पूरी करके उस पैसे को धरातल पर खर्च नहीं किया है। इससे ज्यादा कुटलैहड़ की दुर्दशा और क्या हो सकती है। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा ,सुशील कालिया, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव सुषमा ठाकुर, संतोष सैनी, जिला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर मौजूद रहे।

 लाठियानी मदली पुल बनाने की शुरू हो चुकी कवायत,दोनो छोर से हो रही नापाई
भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल जो हर बार राजनीति की भेंट चढ़ता आया है। लेकिन केंद्र सरकार और खास कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ,जगत प्रकाश नड्डा ओर अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से 970 करोड़ से बनने वाले लठियानी मंदली पुल को बनाने की कवायत शुरू हो चुकी हैं। और पुल के दोनों छोर में नाप नपाई की जा रही है। भुट्टो ने कहा कि लठियानी मंदली पुल पर कांग्रेस ने केवल राजनीति की है। और चुनावी समय में लठियानी मंदली पुल को ढाल बनाकर कांग्रेस ने बोट बैंक को बढ़ाने का काम किया है। लेकिन जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। और हमीरपुर लोकसभा के भाजपा सांसद केंद्र में मंत्री बने तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ओर संसद अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से  पुल बनाने का पहले सर्वा हुआ। फिर डीपीआर तैयार हुई। और उसके बाद 970 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुल का शिलान्यास किया। लेकिन राज्य सरकार जनता को भ्रमित करने के लिए लठियानी मंदली पुल को अपना नाम देकर असलियत छुपा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -