Punjab Govt AD
HomeEntertainmentनालागढ़ पहुँचने पर हुआ के एल ठाकुर का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

नालागढ़ पहुँचने पर हुआ के एल ठाकुर का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता

स्वागत समारोह में नही नजर आया नालागढ़ भाजपा मंडल

नालागढ़/सचिन बैंसल: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार नालागढ़ पहुंचे विधायक केएल ठाकुर का स्वागत किया गया। खेड़ा गावं से पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप व शिमला संसदीय सीट के प्रभारी सुखराम चौधरी के नेतृत्व में गाडिय़ों से रोड़ शौ निकाला। जगह नालागढ़ पहुंचने पर लोगों से स्वागत किया। उसके बाद सोबन माजरा  में जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वहां पर उपस्थित लोगों को पहले भाजपा से आजाद लडऩे व वहां से वापस भाजपा में शामिल होने से सफर के बारे में केएल ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी। भाजपा के इस स्वागत कार्यक्रम में नालागढ़ भाजपा मंडल ने दूरी बनाए रखी। पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर समेत मंडल का कोई भी पदाधकिारी समारोह में नहीं पहुंचा। 

लंबी छुट्टी के बाद की घर वापसी

जनता के काम न होने पर पकड़ा का भाजपा का दामन
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि वह भाजपा के थे और भाजपा के ही रहेंगे। वह किसी कारण लंबी छुट्टी गए हुए थे। और छुट्टी समाप्त होने पर वापस भाजपा में आ गए। लेकिन वह कांग्रेस की जय कभी नहीं कहेंगे। उन्होंने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव यहां की जनता के कहने पर लड़ा था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने से यहां पर विकास कराने के लिए कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन कांग्रेस में कोई काम नहीं हुआ तो उन्होंने घर वापसी करना ही ठीक समझा।  पहले भाजपा के समय में बीबीएनडीए को 50 करोड़ रुपये विकास कार्य को दिये जाते थे लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब मात्र दो लाख रुपये बीबीएनडीए को दिए गए। लोगों को रोजगार देनेके नाम पर ठगा। पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार ने नालागढ़ में मात्र 26 युवाओं को मल्टी टास्क वर्कर रखा गया। जबकि कांग्रेस के विधायकों को ज्यादा सीटें दी।
सरकार को इसलिए भी समर्थन दिया कि उनके लोगों को ट्रांसफर व अन्य कार्य न रुकें। नौकरी छोड़ कर उसने इसी स्थान पर भाजपा को 2012 में ज्वाईन किया था और अब दोबारा इसी स्थान पर भाजपा में शामिल हुआ है। 

जब मंत्री व विधायक के नही हुए काम तो आम जनता का क्या हाल- सुरेश कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब पंद्रह माह के भीतर सरकार के विधायक व मंत्री विरोध करने लगा है। यह सरकार जिन घोषणा पत्र को लेकर चुनी गई थी वह डेढ साल बीत जाने केबाद भी लागू नहीं कर पाई। इनकी ही पार्टी के विधायकों ने भाजपा के सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष इसलिए चुनाव नहीं लडऩा चाहती है कि उसके विस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए है। जब विधायकों के काम नहीं हुए तो आम जनता के काम कहां होंगे। प्रदेश में आज जो हालत बनी हुई है उसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले जुन माह में केंद्र में जहां भाजपा की सरकारी रिपीट करेगी वहीं प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होगी। 

मंच पर भावुक हो गए के एल ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब जनता को संबोधन करने लगे तभी जय राम ठाकुर के बोल सुन के के एल ठाकुर भावुक हो  गए और आंखों में आंसू आ गए लेकिन जयराम ठाकुर के एल ठाकुर की बढाई करते नहीं थके। जैसे-तैसे के एल ठाकुर ने अपनी आंखें साफ की और गौर से जयराम ठाकुर की बातें सुनाने लगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस्तीफा देने के लिए शेर जैसा जिगरा चाहिए और वो शेर के एल ठाकुर है।
जीत कर आये तो मिलेगा मंत्री पद
पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बातो बातो में जनता से कहा कि अगर के एल ठाकुर भाजपा से जीत कर शिमला विधानसभा में पहुंचते हैं तो वह सिर्फ विधायक नहीं रहेंगे विधायक से बढ़कर होंगे अर्थात जयराम ठाकुर ने इशारे इशारे में जनता से कह दिया कि अगर जनता के एल ठाकुर को जीताकर शिमला विधानसभा में दोबारा भेजती है तो उनका मंत्री बनना तय है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -