सांसद ने पूर्व सैनिक लीग भवन नालागढ़ के लिए 10 लाख देने की घोषणा
श्रीराम सेना के संयोजक जिंदल ने भी एक कमरा बनाने का किया ऐलान
बद्दी/सचिन बैंसल: पूर्व सैनिक लीग बी.बी.एन. द्वारा आज 26 वां कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि के तौर ओर शिरकत की। कश्यप ने अपने संबोधन में उन्होंने देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए निर्माणाधीन पूर्व सैनिक लीग भवन नालागढ़ के लिए 10 लाख रुपए सांसद निधि से देने की घोषणा की, वहीं श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने भी 21 हजार का सहयोग दिया और साथ एक कमरा बनाने का भी ऐलान किया। कारगिल युद्ध की यादों को ताजा करते हुए सांसद ने कहा कि हिमाचल के सैनिक सबसे ज्यादा शहीद हुए। उन्होंने अन्य शहीदों को भी याद किया।

तथा कहा कि भाजपा की सरकारों ने सैनिकों के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी। कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया। चंडीमंदिर पाली क्लिनिक से आये विशेष अतिथि ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रण सिंह राणा ने यहां पर खुलने वाले पोली क्लिनिक और फौजियों के लिए कैंटीन खोलने के बारे में विस्तार से समझाया। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने लीग द्वारा बनाये जा रहे भवन में सहयोग देने वालो का आभार जताया। और कहा कि यहां पर कैंटीन के साथ साथ पोली क्लिनिक भी शीघ्र खुलने वाला है। जिसका लाभ क्षेत्र के सैनिकों के परिवारों को मिलेगा। इस अवसर ओर स्कूली छात्रों ने देश भक्ति के गीत और सिंधुर ऑपरेशन पर प्रस्तुति दी।