चंडीगढ़ः पंजाब में आई बाढ़ से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस मुश्किल घड़ी में मशहूर पंजाबी गायक करण औजला ने न सिर्फ मदद का ऐलान किया है, बल्कि अपने प्रशंसकों से भी आगे आने की अपील की है। करण औजला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनकी टीम पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि “हम खाने, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान पीड़ितों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जितना वह कर सकते है वह मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
Karan Aujla Appeals for Support as He Contributes to Punjab Flood Relief
वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे भी दिल खोलकर मदद करें। ये वक्त पंजाब को संभालने का है। जो भी कर सकते हैं, चाहे छोटा या बड़ा योगदान, जरूर करें।असली चुनौतियां पानी उतरने के बाद सामने आएंगी, तब और भी ज्यादा मदद की जरूरत होगी। क्योंकि पानी उतरने के बाद ही असली नुकसान का पता चलेगा।