कपूरथलाः पवित्र काली बेईं नदी में एक व्यक्ति डूब गया। जिसे देख तुरंत संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवकों ने लोगों की मदद से उसे जीवित बचाया। वहीं मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचा और मसीहा बनकर उसने गाड़ी में बिठाकर अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पुलिस कर्मी गाड़ी चला रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने अपना पहना हुआ गर्म कपड़ा उतारकर ठंड से कांप रहे पीड़ित को दिया। गाड़ी में पीछे 2 अन्य लोग उसे कपड़े पहना रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित ठंड से कांप रहा है। वही पुलिस कर्मी ने खुद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस कर्मी के जज्बे को हर कोई सालाम कर रहा है।
कपूरथलाः काली बेईं में डूबे व्यक्ति का मसीहा बना पुलिस कर्मी, अब हो रही तारीफ, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -