Loading...
Punjab Govt
HomePunjabKapurthalaKapurthala News : व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या

Kapurthala News : व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले में आरसीएफ के नजदीक गांव सैदो भुलाना में एक व्य​क्ति पर तेजधार ह​थियारों से हमला करके हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सूरज कुमार आरसीएफके शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था।

सूरज कुमार देर शाम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से छुट्‌टी करके अपने घर लौट रहा था। जब वह घर के नजदीक पहुंचा तो रास्ते में आरोपियों ने तेजधार ह​थियारों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गया तभी पीछे से आए उसके बेटे करन ने देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। मृतक सूरज के भाई ने बताया कि सूरज को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया।

जहां पर ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक सूरज कुमार के बेटे करण कुमार की ​शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के ​खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page