Punjab Govt
HomePunjabKapurthalaKapurthala News : 7 दिनों से लापता बच्चे का मिला शव

Kapurthala News : 7 दिनों से लापता बच्चे का मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : सबडिवीजन भुलत्थ में पिछले 7 दिनों से लापता चल रहे 7 वर्षीय बच्चे का खेत में स्थित मोटर पर बने कमरे की छत से शव मिला है। मृतक बच्चे की पहचान गोलू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार शव की क्षत-विक्षत हालत में था। बच्चे की दोनों आंखें बाहर आई हुई थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे DSP भुलत्थ करनैल सिंह और SHO हरजिंदर सिंह ने पुलिस टीम सहित शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

SHO ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर रहे एसएचओ ने बताया कि बच्चे का शव जिस हालत में मिला है, उससे देखकर लग रहा है कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। मृतक बच्चे के पिता विनोद कुमार निवासी बहादरपुर थाना रोहाणियां जिला वाराणसी यूपी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 20 नवंबर को उसका बेटा गोलू शाम 7 बजे के करीब बाजार से हरी मिर्च लेने गया था। जिसके बाद वह वापिस नहीं लौटा।

 विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने तौर पर उसकी तलाश करते रहे लेकिन उनको वह कही नहीं मिला। किसी ने बताया कि भुलत्थ के सरकारी कॉलेज की बैंक साइड खेत में स्थित मोटर की छत पर किसी की लाश पड़ी हुई है। जब वह अपनी पत्नी पूजा को लेकर वहां पहुंचा तो उनके बेटे गोलू की लाश पड़ी हुई थी। उसकी दोनों आंखें बाहर आई हुई थी। उसके दोनों पैरों पर असमानी रंग का पाइप बांधा हुआ था, और पेट फूला हुआ था, पैरों में छाले पड़े हुए और गर्दन पर कीड़े चल रहे थे। SHO ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सोंप दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -