Punjab Govt AD
HomePunjabPhagwaraकपूरथला: सस्ती शराब के चक्कर में महिला ने घर बुलाकर बनाई अश्लील...

कपूरथला: सस्ती शराब के चक्कर में महिला ने घर बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला। सस्ती शराब पीने के लालच के चलते सैनिक स्कूल कर्मी ब्लैकमेलिंग का शिकार बन गया। मोहल्ला मेहताबगढ़ में जब वह अपने दोस्त संग शराब पीने गया तो एक महिला ने उसे घर बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके दम पर धमकाते हुए 19 हजार रुपये ऐंठ लिए। थाना सिटी में पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके एक महिला का गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य महिला आरोपी फरार है। 

शिकायतकर्ता सुरेश पासवान निवासी सैनिक स्कूल कपूरथला ने थाना सिटी में दी शिकायत में बताया कि बीते दिन वह अपने दोस्त गोवेर्धन के साथ साइकिल पर मोहल्ला मेहताबगढ़ में सस्ती शराब पीने गया था। तभी वहां खड़ी एक महिला ने उनसे कहा कि उसके घर में बेड ठीक करना है, उसकी मदद कर दो। जब वह दोनों उस महिला के साथ उसके घर गए तो वहां पहले से ही एक महिला और दो युवक मौजूद थे। जिन्होंने गोवर्धन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसे (सुरेश) को पीटने लगे और जबरन उसके कपड़े उतारकर नंगा कर दिया। तभी पास खड़ी एक अन्य 35-40 वर्षीय महिला ने भी अपने सारे कपड़े उतार दिए और उसके बिस्तर पर धकेल महिला भी बिस्तर पर लेट गई। इस दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। इस पर उसने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। बाद में उन्होंने उसके और उसके दोस्त को बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने घबरा कर उन्हें पैसे देने के लिए हामी भर दी और उसके दोस्त गोवर्धन ने बैंक से 15 हजार रुपये निकाले तथा उसने 04 हजार रुपये  एकत्रित कर उन्हें दे दिए और घर लौट आए, लेकिन उसके बाद भी सभी पांचों आरोपी उनसे अधिक पैसे की मांग करने लगे और पैसे न देने की सूरत में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।  थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआई इशरू प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर पांच आरोपियों सुरजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह, काजल पत्नी निर्मल सिंह, सीमा, विक्की तथा केशा को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला सुरजीत कौर को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी काजल अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -