Punjab Govt AD
HomeKapurthala : मामूली बात को लेकर भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Kapurthala : मामूली बात को लेकर भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : जिले में मामूली बात को लेकर भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव घुग्ग बेट में मामूली तकरार में एक युवक ने अपने मौसेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मनरूप सिंह(25) निवासी गांव होठियां के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आते समय किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर युवक कृपाण से अपने मौसेरे भाई के सीने पर तीन-चार वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर हुई मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान हरप्रीत के तौर पर हुई है। थाना कोतवाली की पुलिस ने तीन घंटे में कत्ल केस को सुलझाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल कृपाण बरामद कर ली है। थाना कोतवाली के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे गांव घुग्ग बेट में मनरूप सिंह का तेजधार ह​थियार से कत्ल किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरु दी।

एसएचओ ने बताया कि कत्ल केस से मिले सुबूतों की कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने तीन घंटे में हत्यारोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ के अनुसार आरोपी हरप्रीत ने बताया कि वह और मनरूप मौसेरे भाई हैं। वह दोनों बाइक पर सवार होकर भवानीपुर से गांव खुखरैण की तरफ जा रहे थे। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद हरप्रीत ने गुस्से में आकर पहनी कृपाण से मनरूप के सीने पर तीन-चार वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -