हिमोत्कर्ष परिषद ने कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित किया सेवा कार्यक्रम
ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्र्वगीय कंवर हरि सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा स्थानीय होटल में श्रद्वाजंलि व सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए,जबकि नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाणा,पार्षद शिव कुमार सैणी, श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि सतपाल रायजादा ने कहा कि कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया जो पीडि़तों व वंचितों को सहारा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए। ऊना जिला में बच्चियों के लिए स्कूल तथा लड़कियों के लिए अलग से कन्या कॉलेज कंवर हरि सिंह की सोच का नतीजा रहे। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य किया। वह न सिर्फ एक अच्छे समाज सेवक रहे,बल्कि एक निर्भीक पत्रकार व प्रखर लेखक भी थे। उनकी दिखाई राह ने जिला ऊना के नौजवानों को समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी ने भी कंवर हरि सिंह की सेवाओं को नमन करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव यशपाल सिंह ठाकुर,नरेश सैणी,प्रो.बीके शर्मा,कामरेड जगत राम शर्मा,कर्णपाल मनकोटिया व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नााि कसाणा,पार्षद शिव कुमार सैणी, श्रीराम लीला कमेटी ऊना के अध्यक्ष अविनाश कपिला,हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,ठाकुर यशपाल सिंह,डा.रविंद्र सूद,नरेश सैणी, कर्नल डीपी वशिष्ठ,करणपाल मनकोटिया,प्रो.बीके शर्मा,अश्विनी सैणी,रजनीश डोगरा,डा.जागृति दत्ता,रेखा जसवाल,सुरेश कुमार,नरेंद्रजीत सिंह राणा,सुरेश कुमार शर्मा, कृष्ण ठाकुर,पीएस जसवाल,डा.जगदीश्वर कंवर,डा.सतीश शर्मा,अशोक ऐरी,ईशान ऐरी,रजनीश लूंबा,इंद्रजीत सिंह,रविंद्र मेहता,रविंद्रनाथ शारदा,केपी सूद,रमा कंवर,मनीषी ठाकुर,मंजू मनकोटिया,अनूपा ठाकुर,सुलोचना ठाकुर,अनिति सूद,मीना शर्मा,रंजू, मीना,निशा,कमला,मुनिंद्र अरोड़ा,सुधीर कुमार,रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान ब्रजिंद्रजीत सिंह गोल्डी,बलदेव चंद,भारत विकास परिषद के सचिव संजीब अग्रिहोत्री,डा.रामनारायण प्रभाकर,सुरेंद्र शर्मा,सुधीर सैणी,मुनिंद्र अरोड़ा,राजन पुरी,मनमीत सिंह,जगत राम शर्मा, समता आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष डा.केआर आर्य,पार्षद सुलिंद्र शिंदु, प्रिंस मक्कड़,तिलक राज सैणी,वरूण पुरी अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सामाजिक संस्थाओं ने कंवर हरिसिंह को दी श्रदाजंलि कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष परिषद,हिमोत्कर्ष महिला मंच,भारत विकास परिषद,रोटरी क्लब ऊना,अदवेता फाऊंडेशन,समता आंदोलन,श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने हिमोत्कर्ष संस्थापक कंवर हरिसिंह के चित्र पर पुष्प भेंट कर अपने श्रद्वासुमन अर्पित किए। 8 विद्यार्थियों को स्वर्गीय मदन शर्मा व दीवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति कार्यक्रम में मुख्यातिथि सतपाल रायजादा व कार्यक्रम अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बदोली के दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों साहिल खान,हनीशा डडवाल,कृतिका व अर्चना कुमारी को स्वर्गीय मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 2500-2500 रूपए की छात्रवृति दी गई। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजावर के दसवी कक्षा के प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों प्रेरणाा वशिष्ट,सिमरन,सक्षम करीर व वंशिका ठाकुर को दिवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 2500-2500 रूपए की छात्रवृति प्रदान की गई। 7 छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति कार्यक्रम में एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द की 7 मेधावी छात्राओं को यौगेश कौशल द्वारा प्रायोजित छात्रवृति व स्वर्गीय शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 34 हजार रूपए की छात्रवृतियां प्रदान की गई। इसमें दीक्षा कुमारी,तमन्ना,शिवानी चौधरी,हरीष्ठा,पलक,कोमल व निकिताा को छात्रवृति प्रदान की गई। इसके अलावा राजकीय कालेज ऊना के बीसीए के मेधावी छात्र सिंकदर कुमार को भी छात्रवृति प्रदान की गई। 68 विधवाओं को तीन माह का राशन कार्यक्रम में मुख्यातिथि सतपाल रायजादा व अमरजोत सिंह बेदी ने अमोदिनी बेसहारा महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 68 चयनित पात्र मेहनतकश विधवाओं को 2250-2250 रूपए मुल्य के तीन माह का राशन प्रदान किया। इस दौरान 68 महिलाओं को कुल 153000 रूपए का राशन दिया गया। इस प्रकल्प में दानवीर सज्जनों ने भी सहयोग किया।