ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ से पूर्व विधायक विरेंद्र कंवर को अब भाजपा के किसान मोर्चा की कमान सौंपी गई है। पूर्व कृषि मंत्री कंवर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के एक साल के भीतर ही कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व हांफ गया है। पूरे राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। प्रदेश भर में अपराध की घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने किसान मोर्चे का प्रधान बनाए जाने के बाद कहा कि वे प्रदेश के हर मंडल स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूत करने का कार्य भी करेंगे। इस समय सुखविंदर सुक्खू सरकार अपनी ही गारंटियों में फंसती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में जो जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। पूरा तो दूर जो पहले से विकास कार्य चल रहे थे वे भी रुक चुके हैं। कांग्रेस के नेता जगह जगह जाकर पुराने विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटनों में ही व्यवस्त हैं। एक भी नया कार्य यह सरकार अभी तक कर नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों में चारों सीटें जीतने की स्थिति में आ चुकी है। कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल से दुखी जनता ने भी इन चुनावों में सुक्खू सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। देश भर में कांग्रेस सरकार प्रभु श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिस प्रकार से बहिष्कार कर रही है उससे भी समस्त भारतीय कांग्रेस का असली चेहरा देख चुके हैं।
कंवर बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -