लुधियाना: मशहूर गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था। इस बयान का विरोध होने के बाद आखिरकार कन्हैया मित्तल अपने ही बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस जॉइन करने का फैसला वापस ले लिया है। कन्हैया मित्तल ने मंगलवार की दोपहर बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव होकर लोगों से माफी मांगी और कहा कि वह सनातनियों को सुनेंगे और सनातनियों को चुनेंगे।
Social Media पर विरोध होने के बाद Kanhaiya Mittal ने लिया U Turn#SocialMedia #KanhaiyaMittal #viralvideo #trending #explore #like #share #iPhone16Series #follow #War2 #encounterindia #Instareels pic.twitter.com/f0G7Untrz5
— Encounter India (@Encounter_India) September 10, 2024
कन्हैया मित्तल ने 8 सितंबर को भाजपा से निराश होकर कांग्रेस जॉइन करने का फैसला लिया था। जिसके बाद पंजाब, हरियाणा समेत यूपी, एमपी, राजस्थान में लोगों में कन्हैया मित्तल खिलाफ गुस्से की लहर पैदा हो गई थी। लेकिन अब उन्होंने यू टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दो दिनों में महसूस किया है कि सभी सनातनियों और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे बहुत प्यार करता है। कांग्रेस में शामिल होने के अपने शब्द वापस लेता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कोई भी सनातनी विश्वास खो दे।
मित्तल ने आगे कहा कि हम सब राम के थे, राम के हैं और राम के ही रहेंगे और मैं दोबारा आपसे माफी मांगता हूं। मैं एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं।