HomeEntertainmentAjay Devgan के बर्थडे पर Kajol ने शेयर की Special Post, Akshay-Rohit...

Ajay Devgan के बर्थडे पर Kajol ने शेयर की Special Post, Akshay-Rohit Shetty ने भी दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: अजय देवगन और काजोल दोनों ऐसे कपल है जिन्हें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया पसंद करती है। कपल के काफी फैंस भी हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को कपल प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं परंतु सोशल मीडिया पर एक दूसरे के ऊपर प्यार लुटाने में कोई भी कम नहीं छोड़ते हैं। दोनों का रिश्ता काफी अच्छा भी है। कपल की शादी को 27 साल हो गए हैं परंतु एक दूसरे की टांग खींचने की आदत और उनके बीच का रोमांस कभी कम नहीं हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


अजय को किया पत्नी काजोल ने विश

2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन होता है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी काजोल ने स्पेशल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक ऐसी पोस्ट लिखी है जिसको देखकर यूजर्स शायद उनका मजाक उड़ाएंगे। अपने पति की कैंडिड फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि – एक समय आता है जब केक पर मोमबत्ती सेलिब्रेशन कम और फायर हजार्ड दिखने लगती है। मुझे लगता है कि तुम्हारा वो समय आ गया है। फिर भी हैप्पी बर्थडे दुआ करती हूं कि तुम्हें हमेशा केक खाने को मिले। काजोल ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें अजय ग्रे सूट और चश्मा पहने दिख रहे हैं।

अक्षय कुमार ने किया बर्थडे विश

काजोल के अलावा अजय देवगन के दोस्त और एक्टर अक्षय कुमार ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म गोलमाल 5 की बीटीएस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अजय को अक्षय किस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया कि – ‘दोस्ती इतनी पुरानी है तो प्यार तो होगा ही हैप्पी बर्थडे डियर अजय देवगन’ ।

रोहित शेट्टी ने भी दी बधाई

इसके अलावा अजय देवगन के बेस्ट फ्रैंड और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की मुबारक बाद दी है। रोहित ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अजय और रोहित को फिल्म के सेट पर देखा जा सकता है। इसके बाद वीडियो आगे बढ़ती है और आप आज के एक्टर-डायरेक्टर को देखते हैं। इसके साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन दिया कि – 90 की मेहनत से आज तक कम शब्द ज्यादा एक्शन हैप्पी बर्थडे बड़े भाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

गोलमाल में नजर आएंगे अजय-अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं। दोनों मिलकर फिल्म ‘गोलमाल 5’ में दिखने वाले हैं। हाल ही में एक पिक्चर का ऐलान हुआ था। इसमें बताया गया है कि फिल्म की ओरिजिनल कास्ट यानी की शरमन जोशी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और कुणाल खेमू एक बार इसमें साथ नजर आएंगे।

खास बात ये है कि इस तस्वीर में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में दिखेंगे। अनाउंसमेंट वीडियो में उन्हें बाल्ड अवतार में दिखाया गया था फिलहाल अभी पिक्चर की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -