Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalअटल बिहारी वाजपेयी उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में कबड्डी चयन प्रक्रिया कैंप...

अटल बिहारी वाजपेयी उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में कबड्डी चयन प्रक्रिया कैंप का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के खेल विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने हेतु एकदिवसीय कबड्डी (पुरुष वर्ग) चयन प्रक्रिया कैंप का सफल आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग के इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने जानकारी दी कि यह कैंप विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया है जो आने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का खेल विभाग सदैव प्रयासरत रहता है कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें अवसर प्रदान किए जाएं।चयन प्रक्रिया के लिए गेम एक्सपर्ट के रूप में यशवंत परमार (डी.पी.ई. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाना डी.पी.ई. भूपेंद्र सिंह आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, फुर्ती, रणनीति की समझ और टीम भावना जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया। परमार ने खिलाड़ियों को खेल में अनुशासन, फिटनेस और टीम वर्क की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं बल्कि मानसिक मजबूती और सामूहिक सहयोग का भी परिचायक है।

उन्होंने खिलाड़ियों को कई प्रैक्टिकल टिप्स भी दिए ताकि वे आने वाली हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकें। चयनित खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी इस कैंप को अपने कौशल को निखारने का सुनहरा अवसर बताया।इस अवसर पर स्पोर्ट्स कमेटी एवं चयन प्रक्रिया समिति के सदस्य डॉ. विनोद कुमार, प्रो. कृष्ण चंद एवं प्रो. अरविंद रतन भी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न करने में सक्रिय सहयोग दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारते हैं बल्कि उन्हें भविष्य में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करते हैं। उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। वर्ष 2022 में अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की महिला वॉलीबॉल टीम ने नया इतिहास रचते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, और अदम्य टीम भावना के बल पर यह ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -