नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के द्वितीय और तृतीय चरण के लिए अपने 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष, भाजपा महासचिव तरुण चुघ, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम माधव, केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र रैना आदि उपस्थित थे। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को केद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
