बॉलीवुड: टीवी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्मों के साथ-साथ जाह्नवी का फैशन भी बिल्कुल ए-वन होता है। ऐसे में दमदार फैशन के चलते भी लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फैशन चॉइस से एक बार फिर तहलका मचा दिया। बीती शाम मुंबई में जाह्नवी की फिल्म होमबाउंड की ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में कई सितारे पहुंचे परंतु जैसे ही जाह्नवी रेड कार्पेट पर आई तो सबकी नजरें उन पर टिक गई। उनके खूबसूरत लुक ने सभी का ध्यान तो खींचा पर कुछ पुरानी यादें भी ताजा हो गई। होमबाउंड के प्रीमियर पर उनका कातिलाना अंदाज देखकर फैंस श्रीदेवी को याद करने लग गए।
मां की साड़ी में दिखी जाह्नवी
होमबाउंड की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी ने अपनी दिवगंत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी कपूर की आईकॉनिक साड़ी में जलवा बिखेरा। जाह्नवी ने इवेंट के लिए श्रीदेवी की ब्लू पशमीना साड़ी पहनी जिसको डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा ने डिजाइन किया था। ये साड़ी श्रीदेवी ने पहली बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन में पहनी थी। जाह्नवी को इस खूबसूरत साड़ी में देखकर फैंस को श्रीदेवी की याद आ गई।
View this post on Instagram
मनीष मल्होत्रा ने की थी डिजाइन
यह साड़ी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा के द्वारा डिजाइन की गई थी। इस खास साड़ी को बनाने के लिए वेलवेट का इस्तेमाल किया गया था। साड़ी को चौड़े बॉर्डर से सजाया गया था जिस पर गोल्डन धागों के साथ कढ़ाई की गई थी। साड़ी का पल्लू नीले रंग का था और पल्लू पर भी गोल्डन कलर की भारी कढ़ाई की हुई थी। एक्ट्रेस ने इस साड़ी को अपनी मां श्रीदेवी के जैसे ब्लैक वेलवेट ब्लाउज के साथ पेयर किया था। गोल गले का ब्लाउज की स्लीव्स हाफ थी जिस पर साड़ी जैसा ही बॉर्डर लगा हुआ था।
View this post on Instagram
श्रीदेवी जैसी ज्यूलरी में दिखी जाह्रवी
जाह्नवी ने ज्यूलरी भी अपनी मां श्रीदेवी के जैसी पहनी। कानों में इयररिंग्स, चोकर, नेकलेस के जरिए उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। साथ में ग्लॉसी मेकअप और बालों में बन बनाकर जाह्नी ने अपने लुक में चार-चांद लगा दिए। इस आउटफिट को इतनी खूबसूरती के साथ कैरी करके जाह्नी ने अपनी दिवगंत मां श्रीदेवी को श्रद्धाजलि दी। उनके आइकॉनिक स्टाइल को दर्शाया। इस साड़ी में वह बिल्कुल अपनी मां जैसी लग रही थी।
