Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar के पहले सिख मेयर खालसा ने रचा एक और इतिहास

Jalandhar के पहले सिख मेयर खालसा ने रचा एक और इतिहास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर के स्वर्णजीत सिंह खालसा ने एक और इतिहास रच दिया है। अमेरिका के नार्विच का पहला सिख मेयर बनने के बाद उन्होंने अपने सरकारी दफ्तर में सिख झंडा लगाया है। ये पहली बार है कि किसी बाहरी देश और अमेरिका के सरकारी दफ्तर में सिख झंडा लगा हो। खुद स्वर्णजीत सिंह खासला ने इसका जिक्र किया। खासला ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह अमेरिका की नार्विच सिटी के मेयर के रूप में पहले सिख हैं जिन्होंने अपने सरकारी दफ्तर में सिख फ्लैग लगाया है।

सिख फ्लैग के साथ ही उन्होंने अन्य देशों के भी झंडे लगाए हैं, जिससे मल्टीकल्चर का पता चल सके। केसरी झंडा दिखाते हुए खालसा कहते हैं कि जैसे हम रोज अपने सिर पर सिखी की शान पगड़ी बांधते हैं वैसे ही दफ्तर में रोज ये झंडा मुझे अपनी कम्युनिटी की सेवा की याद दिलाता रहेगा। अपने दफ्तर में सिख फ्लैग लगाने पर स्वर्णजीत सिंह ने कहा कि ये झंडा इसलिए लगाया गया है ताकि मुझे ये याद रहे कि मैंने सिख कम्युनिटी के साथ-साथ नार्विच की जनता की सेवा करनी है। ये झंडा मुझे यहां हमेशा सेवा भाव से भरकर रखेगा।

एक सिख जैसे हर रोज अपने सिर पर पगड़ी सजाता है तो उसे याद आता है कि उसका जन्म सेवा के लिए हुआ है। मेरा ये दफ्तर नार्विच की जनता की सेवा में है, ये उनका आफिस है। स्वर्णजीत सिंह खासला ने सिख फ्लैग दिखाते हुआ कहा कि नार्विच अमेरिका की पहली सिटी है जहां किसी दफ्तर में सिख फ्लैग लगा हो। इससे पहले कभी यहां सिख मेयर भी नहीं था। जैसे मुझे यहां के लोगों ने पहला सिख मेयर बनाकर इतिहास रचा है वैसे ही मैंने नार्विच को सिख फ्लैग वाली पहली सिटी बना दिया है। पूरी दुनिया में सिख कम्युनिटी को ये झंडा गर्व महसूस करवाएगा।

2 दिसंबर को मेयर का पद संभालने के बाद नार्विच के पहले सिख मेयर खासला ने कहा कि वह यहां निवेश के मौके बढ़ा रहे हैं। सब कम्युनिटी का नार्विच में ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए उनकी तरफ से 57 देशों का कल्चरल कार्यक्रम करवाया गया है। इसके भी फोटो खासला ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किए हैं जिसमें वह बच्चों से मिलते हुए और उनसे बात करते हुए नजर आते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -