Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधरः 6 दिन पहले कनाडा पहुंचे युवक की मौत 

जालंधरः 6 दिन पहले कनाडा पहुंचे युवक की मौत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं अब एक और पंजाबी युवक की कनाडा में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नौली के रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वह 6 दिन पहले भारत से कनाडा गया था। उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। गग्गू टोरंटो हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अपने जानकारों के पास ओंटारियो के शहर बैरी में गया था। वह बिल्कुल ठीक ठाक था।

परिजनों ने बताया कि बैरी में अपने जानकारों से बातचीत करते-करते अचानक गग्गू की तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। लाखों रुपए खर्च करके गगनदीप उर्फ गग्गू को कनाडा भेजने वाले उसके परिजनों के सपने भी उसकी मौत के साथ ही टूट गए हैं। गग्गू की हाल ही में शादी हुई थी। गग्गू के पिता मोहन लाल और माता सीमा रानी ने बताया कि उन्होंने बेटे को उसके सपनों को पूरा करने के लिए जैसे-तैसे करके कनाडा भेजा था, लेकिन वहां पर पहुंचते ही मौत के क्रूर पंजों ने उसे उनसे छीन लिया। गांव के लोगों ने कहा कि घर में गग्गू के कनाडा जाने की सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -