जालंधर, ENS: थाना सदर के अंतर्गत आते गांव प्रतापपुरा में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों को गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी और टक्कर के दौरान बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी इलाज केद दौरान में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव ढेसीया नकोदर के रहने वाले 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत के पिता हरजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गुरप्रीत सिंह अपने दोस्त जसप्रीत के साथ बाइक पर सवार होकर गांव प्रतापपुरा की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से दोनों को टक्कर मार दी टक्कर के दौरान उसका बेटा नीचे गिरने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई नारायण गौर ने बताया कि उनकी टीम ने ट्रैक्टर चालक लांबड़ा के रहने वाले बिल्ला के खिलाफ मामला केस कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
जालंधरः बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल युवक की इलाज दौरान में मौ+त
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -