जालंधर, ENS: भोगपुर के नजीदक गांव भटनूरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव के नौजवान की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह सोनू के रूप में हुई है। हादसे की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। परिजनों ने बताया कि सुखविंदर 14 साल पहले 2009 में विदेश रोजी-रोटी कमाने के लिए गया था। 35 वर्ष की आयु में सुखविंदर की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि उनके दामाद ने फोन कर घटना की सूचना दी। परिवार प्रशासन से बेटे के अंतिम संस्कार के लिए विदेश जाने की मांग कर रहा है। इस दुख की घड़ी में वह विदेश के संगठनों और संस्थानों से भी उनके बेटे का शव पंजाब भेजने की गुहार लगा रहा है।