Punjab Govt AD
HomeHimachalसड़क हादसे में Jalandhar के युवक और Kapurthala की युवती की मौत,...

सड़क हादसे में Jalandhar के युवक और Kapurthala की युवती की मौत, 4 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंबाः डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, पर्यटन नगरी डलहौजी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत जंदरीघाट- करेलनू मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। पंजाब के रहने वाले सभी डलहौजी घूमने आए थे। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सिमरन प्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह, निवासी गांव नूरपुर लुवाना, जिला कपूरथला और 25 वर्षीय सुरेन्द्र निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जिला जालंधर के रूप में हुई है।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर और सोफिया को सिविल अस्पताल डलहौजी से पठानकोट रेफर किया गया है। जबकि 19 वर्षीय सुमन प्रीत पुत्री जगरूप सिंह, निवासी गांव लागोदेवा, जिला फिरोजपुर तथा 20 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी सैणा भदोड़, तहसील व जिला बरनाला का उपचार डलहौजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह सभी पर्यटक कार नंबर पीबी 01ई-7701 में सवार होकर जा रहे थे। देर रात अचानक कार सड़क से नीचे नाले की ओर जा गिरी। गाड़ी के गिरने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। सभी घायलों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से खाई से निकालकर सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा, हालांकि हादसे के कारणों का अभी विस्तृत जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -