Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarघने कोहरे में लिपटा जालंधर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें...

घने कोहरे में लिपटा जालंधर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पिछले 3 दिनों की लगातार गिरावट के बाद सोमवार को प्रदेश के तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई हैं। वहीं आज सुबह सुबह जालंधर में घना कोहरा छाया हुआ है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब में फिर घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह 9 बजे तक लुधियाना, पटियाला, जालंधर, रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा, बठिंडा, अमृतसर और गुरदासपुर में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रहेगी।

ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादा घना कोहरा होने के कारण लोगों को यात्रा करने से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद अधिकांश जिलों में कोहरा छंट जाएगा और धूप निकलने से मौसम साफ हो जाएगा। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसंबर से कोहरा कम हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

कई जिलों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच गिर सकता है। वहीं, पंजाब के कुछ जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। ज्यादा कोहरा नहीं था। इसके अलावा दिन में कुछ जिलों में बादल छाये रहे। जिसमें जालंधर, होशियारपुर और पठानकोट में कुछ देर के लिए धूप निकली। विभाग के मुताबिक बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मोगा में 6.1 डिग्री, अमृतसर में 6.2 डिग्री, लुधियाना में 6.6 डिग्री, जालंधर और पटियाला में 7.2 डिग्री, रोपड़ में 7.1 डिग्री, पठानकोट में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -