Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में महिलाओं का प्रदर्शन, किया रास्ता बंद, देखें Live

जालंधरः इस इलाके में महिलाओं का प्रदर्शन, किया रास्ता बंद, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कोट सद्दीक मोहल्ला के आसपास के निवासी पिछले कई दिनों से सीवरेज की समस्या से परेशान है। इसी के चलते आज महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान महिलाओं ने आज रस्सी लगाकर रास्ता बंद कर दिया है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। लोगों का आरोप है कि जालंधर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत की ओर ही बयां कर रही है। लोगों का आरोप है कि वह पिछले काफी समय से इस मामले को लेकर प्रशासन को शिकायतें दे चुके है। लोगों का कहना है कि आज प्रशासन ने 3 बजे तक का समय दिया था। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई हल ना निकला। जिसके बाद मजबूर होकर उनके द्वारा रास्ते को बंद कर दिया गया है।

इस दौरान इलाका निवासियों ने इलाके की अंदरूनी गलियों को भी बंद कर दिया है। लोगों का आरोप है कि इलाके के हालात यह हो गए है कि इलाके के लोग सीवरेज की समस्या के साथ-साथ गंदा पानी पीने को मजबूर है। वहीं उन्होंने इलाके के पार्क को लेकर कहा कि पार्क को कूड़े का डंप बना दिया गया है। लोगों का आरोप है कि नेता सिर्फ इलाके में वोट लेने के आ जाते है। लेकिन उनकी समस्या को हल नहीं किया जा रहा। लोगों ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है, ऐसे में बंद सीवरेज को लेकर मक्खी मच्छर के साथ बीमारी फैलने के आसार बढ़ रहे है। लोगों में आक्रोश इतना बढ़ गया कि रास्ता बंद करने के बाद इलाका निवासी धरने पर बैठ गए है और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -