जालंधर,ens : हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आने से महिला की मौत का सामने आया है। मृतका की पहचान प्रीति पत्नी प्रमोद निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव संगल सोहल में स्थित वेस्ट वन कंपनी के पास प्रवासियों के क्वार्टर में रहने वाली महिला हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आ गई।
जिसके मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति जालंधर में अपनी बहन और जीजा से मिलने के लिए आई थी। पिछले करीब 8 दिनों से प्रीति जालंधर में ही थी। यह हादसा सुबह करीब 11.30 बजे का है। प्रीति की बहन और जीजा कमरे में थे और वह कपड़े धो रही थी।
प्रीति कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई और कपड़े डालने लगी। इस दौरान उसे हाईटेंशन तारों से करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका की 4 साल की एक बेटी है।