जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के गुरू रामदास नगर में किराए पर रही महिला द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। महिला का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित महिला की पहचान नेहा के रूप में हुई है। वहीं लड़के की पहचान नवीन निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि महिला उनके पास किराए पर रह रही है। महिला की यह दूसरी शादी है। नेहा का आरोप है कि पहले शादी का तालाक उक्त नवीन ने ही करवाय था, लेकिन अब दोनों फिर से इक्ट्ठे रह रहे है। मकान मालिक ने बताया कि उक्त लड़का पहले काम नहीं करता था और उक्त महिला नौकरी करती थी। इस मामले को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा होता रहता था, लेकिन अब दोनों में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक साल तक लड़का घर पर बैठा रहा।
इस झगड़े के कारण महिला की माता ने उन्हें अपने पास ही अब किराए का घर लेकर दे दिया था, ताकि दोनों में कोई झगड़ा ना हो। मकान मालिक ने बताया लेकिन दोनों में यहां पर भी पहले एक बार झगड़ा हुआ था। इस दौरान मकान मालिक ने दोनों को कमरा खाली करने तक का कह दिया था, लेकिन दोनों में मकान मालिक को झगड़ा ना करने का हवाला दे दिया था। मकान मालिक ने कहा अब दो दिन से लड़का घर से चला गया और महिला घर पर अकेली रह रही है। जिसके कारण महिला ने अब यह कदम उठाया है।
मकान मालिक ने लड़के के परिवार वालों को लेकर कहा कि वे कभी दोनों को मिलने नहीं आए, लेकिन यह दोनों उनसे फोन पर भी बात करते थे और उनके पास घर पर भी जाते थे। वहीं इस मामले को लेकर नेहा ने बताया कि उसकी शादी को एक साल हो गया है। उसके पति नवीन उसके साथ ही रहते थे। लड़की का आरोप है कि ससुराल वाले अब उसे परेशान करते थे और नेहा को छोड़ने का कह रहे है। जिसके बाद अब नवीन दो दिन से घर नहीं आया। नेहा का आरोप है उसकी सास बबीता और जठानी गुड्डू ने उसके साथ काफी मारपीट की। इस दौरान दोनों ने धक्के मारकर निकाल दिया। नेहा ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने थाना 1 शिकायत भी दी है।
नेहा ने कहा कि उसकी यह दूसरी शादी है। नेहा का कहना है कि नवीन उस दौरान उसे परेशान करता था और कहता था कि वह उससे शादी कर लें, नहीं तो वह मर जाएगा। ऐसे में अब परेशान होकर नेहा ने सुसाइड की कोशिश की है। नेहा ने कहा कि इस दौरान उनके मोहल्ले वालों ने सुसराल वालों को मेरे सुसाइड के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने यह कह दिया थाना 1 में आकर पैसे लेकर मामला खत्म कर लों। हम लड़के को उसके पास नहीं भेज रहे।